LoC के पास IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद: सेना की गश्त के दौरान धमाका; इलाके की ……

Army (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

जम्मू | जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया. विस्फोट होने के कारण दो जवान शहीद हो गए.

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ के पास जवान गश्त कर रहे थे. इसी दौरान ब्लास्ट हुआ. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आईईडी में ब्लास्ट हुआ. इस कारण दो जवान शहीद हो गए.

प्रवक्ता ने आगे कहा, “सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वाइट नाइट कोर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम और श्रद्धांजलि देता है.”

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस ब्लास्ट में एक कैप्टन रैंक के अधिकारी और एक जवान शहीद हुए है.

बयान में कहा गया है, “अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह आईईडी (जो ब्लास्ट हुआ) आतंकवादियों द्वारा प्लांट (लगाया गया था) किया गया था या नहीं.”


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!