कश्मीर टाइम्स के दफ्तर पर पड़ा छापा, लगा यह गंभीर आरोप….

Kashmir Times IANS (1) (1) (1) (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

कश्मीर टाइम्स के दफ्तर पर पड़ा छापा, लगा यह गंभीर आरोप….

 

जम्मू । जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने जम्मू शहर के रेजीडेंसी रोड इलाके में स्थित कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर छापेमारी की. इस दौरान यहां से एके47 राइफल के कारतूस, पिस्टल की गोलियां और हैंड-ग्रेनेड के पिन समेत कई दूसरी चीजें बरामद हुई है.

ऑफिशियल सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “छापेमारी के दौरान एके47 राइफल के कारतूस, पिस्टल की गोलियां और हैंड-ग्रेनेड के पिन समेत कई दूसरी चीजें बरामद हुई.”

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उस मामले के सिलसिले में की गई जिसमें आरोप है कि उक्त प्रकाशन (कश्मीर टाइम्स) ने देश-विरोधी गतिविधियों को महिमामंडित किया था.

एसआईए की रेड पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि किसी भी जांच एजेंसी की कार्रवाई सिर्फ ठोस सबूतों के आधार पर ही होनी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, “अगर उन्होंने (कश्मीर टाइम्स) कोई गलत काम किया है तो कार्रवाई होना स्वाभाविक है और उसके परिणाम भी भुगतने होंगे. लेकिन केवल दबाव बनाने के लिए ऐसा नहीं होना चाहिए. अगर उद्देश्य सिर्फ दबाव बनाना है तो यह बिल्कुल गलत होगा.”

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती की प्रतिक्रिया

पीडीपी नेता और पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि Kashmir Times ने दबाव और डराने-धमकाने के प्रयासों का हमेशा डटकर सामना किया है.

उन्होंने कहा, “कश्मीर टाइम्स कश्मीर के उन अखबारों में से एक है जिसने न केवल सत्ता से सवाल पूछे बल्कि कभी दबाव में झुका नहीं. देशविरोधी गतिविधियों का हवाला देकर उनके कार्यालय पर छापा मारना हास्यास्पद है और इससे मनमानी की बू आती है.”

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!