जम्मू-कश्मीर: सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फेंके जाने की आशंका, पांच जवान शहीद
जम्मू | जम्मू-कश्मीर के पुंछ से बड़ी खबर सामने आई हैं. यहां सेना के एक वाहन में आग लग गई. इस घटना में पांच जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक अन्य घायल हो गया हैं. घायल जवान का इलाज जारी हैं.
सेना के जवान इस वाहन से यात्रा कर रहे थे जब आतंकियों ने हमला कर दिया. उन्होंने वाहन पर फायरिंग की और ऐसी आशंका हैं कि उन्होंने ग्रेनेड का इस्तेमाल भी किया.
भारतीय सेना ने कहा, “आज दोपहर लगभग 3 बजे क्षेत्र में भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की.”
सेना ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित इस्तेमाल के कारण वाहन में आग लग गई. इस क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवानों ने उक्त घटना में अपनी जान गंवा दी है.
सेना ने कहा कि, एक अन्य जवान जो गंभीर रूप से घायल हो गया हैं उन्हें तुरंत सेना के अस्पताल में ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है. आतंकियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है.
Very sad News from Poonch, Jammu & Kashmir.
An #IndianArmy truck carrying troops catches fire.
4 troops lost their lives #JammuKashmir
Fire may be caused due to lightning
Rest in Peace brothers.🙏🙏#Poonch#Breakingpic.twitter.com/sZJqUrCXTH— Sunaina Bhola (@sunaina_bhola) April 20, 2023
आईएएनएस
