जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से लापता सेना का जवान मिला

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

कुछ दिन पहले कश्मीर के कुलगाम से लापता हुए भारतीय सेना के जवान जावेद अहमद वानी मिल गए हैं. उनको कुलगाम पुलिस ने ढूंढ निकाला है.

25 वर्षीय वानी कश्मीर के रहने वाले है और छुट्टी पर घर आए हुए थे. लापता होने से पहले वह बाजार से कुछ खरीदने निकले थे.

कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार के हवाले से ट्विटर पर जानकारी दी है कि लापता सेना के जवान को कुलगाम पुलिस ने बरामद कर लिया है. अब सेना के जवान के जल्द ही पूछताछ की जाएगी. पूछताछ शुरू होने से पहले उनकी मेडिकल जांच होगी.

पुलिस ने वानी के लापता होने के संदर्भ में पूर्व में कोई विवरण नहीं दिया था. ऐसी आशंका थी कि आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया. अब पूछताछ के बाद जानकारी सामने आने की उम्मीद है कि जावेद अहमद वानी दरअसल कहा थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!