पति ने पत्नी को प्रेमी संग होटल में पकड़ा, बेड के नीचे छिपा मिला युवक

Husband Wife Boyfriend ChatGPT Image Oct 28, 2025, 06_27_35 PM (1) (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Image - ChatGPT)

The Hindi Post

पति ने पत्नी को प्रेमी संग होटल में पकड़ा, बेड के नीचे छिपा मिला युवक…..

 

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक पारिवारिक विवाद उस समय सार्वजनिक हो गया जब पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ एक गेस्ट हाउस में रंगे हाथ पकड़ लिया. घटना के बाद होटल में हंगामा हुआ और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

मामला 11 जनवरी का है. यह घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित कर्मा गेस्ट हाउस की बताई जा रही है. पति को जब पत्नी की गतिविधियों पर शक हुआ तो वह उसका पीछा करते हुए गेस्ट हाउस तक पहुंच गया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही महिला ने कथित तौर पर विरोध और हंगामा शुरू कर दिया. इसी दौरान युवक कमरे में बेड के नीचे छिप गया जिसे बाद में पुलिस ने खोजकर बाहर निकाला.

महिला ने पुलिस के सामने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से पति के साथ नहीं रह रही है और पति से अलग होना चाहती है. उसका कहना था कि वह अपनी मर्जी से वहां आई थी.

पीड़ित पति विजय, जो सिमराहा गांव का निवासी है, ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही दांपत्य जीवन में विवाद शुरू हो गया. वर्ष 2023 में पत्नी ने उस पर मामला दर्ज कराया था, हालांकि बाद में सुलह हो गई थी. इसके बाद वह पत्नी के मामा के घर सीपरी बाजार में रहने लगा.

विजय का आरोप है कि बीते डेढ़ साल से दोनों अलग रह रहे हैं. पत्नी एक स्कूल में कार्यरत है और उसका एक युवक से संबंध है. 11 जनवरी को जब उसे पता चला कि पत्नी उसी युवक के साथ घूम रही है तो उसने पीछा किया और दोनों को गेस्ट हाउस में कमरा नंबर 103 में पकड़ लिया.

उसका यह भी आरोप है कि पत्नी तलाक के बदले 10 लाख रुपये की मांग कर रही है और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही है.

पुलिस जब होटल पहुंची तो सामने आया कि गेस्ट हाउस मैनेजर ने बिना पहचान पत्र (आईडी) लिए ही महिला को कमरा दे दिया था. बाद में जब पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो युवक बेड के नीचे छिपा मिला. युवक की पहचान जैनुल के रूप में हुई है.

नवाबाद थाना प्रभारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि युवक का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है और मामले की जांच की जा रही है. होटल प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!