2022 में बोले थे जयंत चौधरी – “मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा…”, अब उनके यह कहते हुए वीडियो हो रहा वायरल, जाने इसकी वजह

Jayant Chaudhary (1)
The Hindi Post

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2022 का है.

चौधरी का यह वायरल वीडियो 2022 विधानसभा चुनाव के समय का बताया जा रहा है जिसमें बीजेपी के ऑफर पर उन्होंने (जयंत चौधरी) जवाब देते हुए कहा था कि, “मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा.”

यह वीडियो ऐसे समय पर वायरल हो रहा है जब ऐसा तय माना जा रहा है कि जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल, बीजेपी के अगुवाई वाले NDA में शामिल हो जाएगी.

बता दे कि शुक्रवार को मोदी सरकार ने रालोद चीफ जयंत चौधरी के दादा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया. इसके बाद जयंत चौधरी ने PM मोदी का शुक्रिया अदा किया. इस बीच जब उनसे BJP के साथ हाथ मिलाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा “अब में किस मुंह से इनकार करूं.”

उन्होंने कहा, “आज बहुत बड़ा दिन है, मेरे लिए भावुक और यादगार पल है. मैं राष्ट्रपति, भारत सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं. इससे बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है. देश की भावनाएं सरकार के इस फैसले से जुड़ी हैं.”

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और आरएलडी में गठबंधन तय हो गया है. आरएलडी 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ये दो सीटें बागपत और बिजनोर होंगी. इसके अलावा, जयंत चौधरी की पार्टी RLD को एक राज्यसभा सीट भी दी जाएगी. जल्द ही दोनों दल गठबंधन का एलान कर सकते है.

आपको बता दे कि इससे पहले यूपी में रालोद-सपा का गठबंधन है लेकिन अब यह गठबंधन टूटता हुआ नजर आ रहा है. जयंत की पश्चिमी यूपी में अच्छी पकड़ है. इसी के चलते बीजेपी रालोद के साथ गठबंधन करने में इच्छुक है. बीजेपी की नजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वोटों पर है. रालोद के साथ आने से पार्टी (बीजेपी) को फायदा होगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!