जावेद अख्तर ने उड़ा दिए शख्स के होश, बोले- “अपनी औकात में रहो”, क्या है यह मामला?
जावेद अख़्तर (फाइल फोटो | आईएएनएस)
प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने 15 अगस्त के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे सभी भारतीय बहनों और भाइयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह आजादी हमें थाली में परोसी नहीं गई. आज हमें उन लोगों को याद करना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए जो हमें आजादी दिलाने के लिए जेल गए और जो फांसी पर चढ़ गए. आइए हम यह सुनिश्चित करें कि हम इस अनमोल तोहफे को कभी न गंवाएं.”
जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर काफी एक्स यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी. इनमें से एक यूजर ने लिखा, “आपका स्वतंत्रता दिवस तो 14 अगस्त (पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस) है.” यह कमेंट देखने के बाद जावेद अख्तर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने यूजर को जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया.
उन्होंने अपने जवाब में लिखा- “बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे, मेरे बुजुर्ग देश की आजादी के लिए काला पानी में मर रहे थे. अपनी औकात में रहो.” अब जावेद अख्तर की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
जावेद अख्तर को 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की बात कहने वाले को लोगों ने आड़े हाथों ले लिया है. लोग उसे लताड़ लगा रहे है.
Beta jab tumhare baap dada angrez ke joote chaat rahe thay mere buzurg desh ki aazadi ke liye kaala pani mein mar rahe thay . Apni auqat mein raho .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) August 15, 2025
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
