फेमस अभिनेत्री संग हाइवे पर बदसलूकी, की गई मारपीट, गाड़ी का किया गया पीछा
फेमस अभिनेत्री संग हाइवे पर बदसलूकी, गाड़ी रोककर बदमाशों ने की मारपीट
मुंबई | अभिनेत्री जन्नत जुबैर रहमानी और उनके छोटे भाई अयान पर हमले की खबर सामने आई है. आरोप है कि मुंबई के पनवेल में दोनों पर हमला किया गया. उनका पीछा भी किया गया. ये सब दिनदहाड़े हुआ. इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए है और सुरक्षित हैं. मामले को लेकर टीम ने बयान जारी किया है.
जन्नत और उनके परिवार ने किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद पूरी सही जानकारी साझा की जाएगी. फिलहाल, दोनों सुरक्षित हैं.
जन्नत जुबैर की टीम ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर मामले की पूरी जानकारी दी है. बयान में लिखा है, “सभी को नमस्कार. हम आपको बताना चाहते हैं कि जन्नत और अयान को हाईवे पर खराब अनुभव से गुजरना पड़ा. उन पर शारीरिक हमला हुआ और उनका पीछा भी किया गया.”

जन्नत जुबैर की सोशल मीडिया फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. अभी तक हमले के पीछे की वजह या आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है.
टीम ने आगे अपील की, “कृपया सिर्फ इस जानकारी पर भरोसा करें. अटकलें लगाने या बिना पुष्टि वाली खबरें फैलाने से बचें. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जन्नत और अयान अब पूरी तरह सुरक्षित हैं. हम आपकी चिंता की कद्र करते हैं और आपके लगातार समर्थन के लिए आभारी हैं.”
IANS/Hindi Post Dot In
