जम्मू-कश्मीर: डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
Jammu and Kashmir: Army vehicle falls into a gorge in Doda, 10 soldiers killed
जम्मू | जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए. मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी है.
जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 17 जवान सवार थे. यह वाहन भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खन्नी टॉप के पास से गुजर रहा था. वाहन ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहा था. इसी बीच, वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना पर दुख जताया है.
5 Jawans reportedly died in a road accident at Bhaderwah-Chamba road & 6 injured airlifted to Udhampur hospital.
Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/Nb4uOj9MKU
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) January 22, 2026
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि डोडा में एक दुखद सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की मौत से गहरा दुख हुआ है. हम अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इस गहरे दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है.
वही 10 घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया. वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश मिला है.
जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में दुर्घटना पर दुख जताया और जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की. साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की गई.
IANS/Hindi Post Dot In
