श्मशान घाट में मचा कोहराम ! अंतिम संस्कार के बीच हुआ कुछ ऐसा कि शव छोड़कर भागने लगे लोग…..

CREMATION

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Deposit Photos)

The Hindi Post

श्मशान घाट में मचा कोहराम ! अंतिम संस्कार के बीच हुआ कुछ ऐसा कि शव छोड़कर भागने लगे लोग……

 

जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस हमले में अंत्येष्टि में शामिल 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रामीण एक अस्थाई श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की रस्मों में व्यस्त थे. इसी दौरान हजारों मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया. हमला इतना आक्रामक था कि लोग शव को वहीं छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. मधुमक्खियों ने लोगों के चेहरे और सिर पर सैकड़ों डंक मारे, जिससे मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई. हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन ग्रामीण जहर के असर से मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.

राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। CHC के डॉक्टर उदय कुमार ने कहा कि गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को वार्ड में भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा गया है. फिलहाल मेडिकल टीम सभी का उपचार करने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!