जैकलीन फर्नाडीज ने अपनी फिटनेस का किया खुलासा, दिखाए अपने एब्स

The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई नई तस्वीर में अपने फिटनेस का खुलासा किया, जिसमें उनका वाशबोर्ड एब्स दिखाई दे रहा है। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह ब्लैक जिम वियर पहन कर, मिरर तस्वीर में अपने वाशबोर्ड एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “वे आपको योरसेल्र्फ होने के लिए कहेंगे फिर वे आपको जज करेंगे।”

जैकलीन को ‘भूत पुलिस’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘किक 2’ जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!