“पाप ……..”, सलमान खान की राम मंदिर वाली घड़ी वॉच पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, VIDEO
Photo: IANS
बरेली | अभिनेता सलमान खान अपनी श्री राम मंदिर घड़ी को लेकर खासे चर्चा में हैं. लेकिन उनकी इस घड़ी पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सख्त ऐतराज जताया है. मौलाना के मुताबिक, शरिया में किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की अनुमति नहीं है और ऐसा करना हराम माना गया है.
दरअसल, सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं हैं. इन तस्वीरों में सलमान अपने हाथ में एक खास घड़ी पहने हुए हैं, जिसमें अयोध्या के श्री राम मंदिर की तस्वीर बनी हुई है. इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, “ईद पर सिनेमाघरों में मिलते हैं.”
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसको लेकर एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने बताया, “सबसे पहले और सबसे अहम् बात यह है कि सलमान खान एक मशहूर मुसलमान हैं और हिन्दी फिल्मों में अपने अभिनय की वजह से जाने जाते हैं. लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले हैं. राम मंदिर के प्रचार के लिए एक घड़ी बनाई गई है. सलमान खान ने प्रचार के लिए उस घड़ी को पहन रखा है.”
Bareilly, Uttar Pradesh: National President of All India Muslim Jamaat, Maulana Shahabuddin Razvi on actor Salman Khan wearing limited edition Ram Janmabhoomi watch says, “…I want to address him and clarify the matter from the perspective of Sharia. First and foremost, he is a… pic.twitter.com/YCZawQnMjq
— IANS (@ians_india) March 28, 2025
रजवी ने आगे कहा, “इस्लामी कानून किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की इजाजत नहीं देता है. यदि कोई मुसलमान इस तरह के प्रचार में शामिल होता है-चाहे वह मंदिर का हो या ‘राम संस्करण’ वाली घड़ी पहनकर—तो शरिया के अनुसार, वह अपराध कर रहा है और उसे पाप माना जाता है. यह हराम है और उसे इससे बचना चाहिए. मैं सलमान खान को नसीहत देना चाहता हूं कि वह अपने हाथों से राम नाम एडिशन की घड़ी उतार दें.”
बता दें कि सलमान खान की फिल्म सिंकदर सिनेमाघरों में ईद पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है.
