इजरायली रक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा, मारे गए ईरान के……..
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
इजरायली रक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा, मारे गए ईरान के……..
तेल अवीव | इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं. हालांकि उनके इस दावे की ईरान की ओर से पुष्टि नहीं हुई है. वही ईरानी सेना ने लारीजानी का लिखा एक नोट जारी किया है.
इससे पहले इजराइली सेना (आईडीएफ) ने पुष्टि की थी कि उसने लारिजानी को निशाना बनाया था.
‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ अखबार के अनुसार, इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने मंगलवार को कहा कि इजरायली सेना ने रात भर चले हवाई हमलों में ईरान के सुरक्षा प्रमुख और उसकी बासिज मिलिशिया के प्रमुख को मार गिराया है. काट्ज ने एक बयान में कहा कि उन्हें सेना ने सूचित किया कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख, अली लारीजानी, मारे गए हैं.
इस बीच, लारीजानी का एक हस्तलिखित नोट उनके एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इसमें ईरानी नाविकों को श्रद्धांजलि दी गई है. ये ईरानी नाविक अमेरिकी हमले में मारे गए थे. यह नोट ईरानी सरकारी मीडिया से जुड़े विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया गया है.
काट्ज की टिप्पणियों पर तेहरान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है. अगर पुष्टि होती है, तो लारीजानी 28 फरवरी को इजरायल-अमेरिका एयर स्ट्राइक के पहले दिन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के बाद मारे जाने वाले ईरान के सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे.
वहीं, रॉयटर्स ने चार इजरायली अधिकारियों से बातचीत के आधार पर कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह मारे गए हैं या घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि लारीजानी उन लक्ष्यों में से एक थे जिन्हें इजरायली सेना ने मंगलवार रात पूरे ईरान में किए गए हमलों में निशाने पर लिया था.
परमाणु वार्ताकार रह चुके लारीजानी, खामेनेई के करीबी माने जाते हैं. उन्हें शुक्रवार को तेहरान में ‘कुद्स दिवस’ की रैलियों में हिस्सा लेते हुए देखा गया था.
इस बीच आईडीएफ ने ये भी बताया कि इन हमलों में ‘बसीज प्रतिरोध बल’ के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी और बसीज के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं.
IANS
इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि
