ईरान का इजराइल पर बड़ा हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की…
फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
ईरान का इजराइल पर बड़ा हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की….
तेल अवीव | इजरायल के डिमोना और अराद शहरों पर ईरान ने बड़ा मिसाइल हमला किया है. शनिवार को हुए इन ताबड़तोड़ हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इनमें से 11 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. इजरायली मीडिया के अनुसार, ईरानी सेना ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से कम से कम दो मिसाइलें इजरायल के अभेद्य माने जाने वाले एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर जमीन से टकराने में कामयाब रहीं.
हमलों के बाद इजरायल में अफरा-तफरी का माहौल है. गंभीर रूप से घायलों में 12 साल का लड़का और 5 साल की बच्ची शामिल है. दोनों को मिसाइल के छर्रों लगे है. इजरायल की ‘मैगन डेविड एडोम’ (MDA) इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि डिमोना में कई लोग मलबे और कांच के टुकड़े लगने से घायल हुए, जबकि दर्जनों लोगों का इलाज ‘एक्यूट एंग्जायटी’ (अत्यधिक घबराहट) के लिए किया गया. पैरामेडिक्स के अनुसार, घटनास्थल पर भारी नुकसान हुआ है और चारों तरफ तबाही का मंजर है.
इसराइल के डिमोना शहर पर कुछ देर पहले ईरान ने मिसाइल दाग़ी है, काफ़ी नुक़सान हुआ है
ईरान को कमजोर समझने की बहुत बड़ी गलती कर दी इसराइल ने pic.twitter.com/PVnuUlHkKP
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) March 21, 2026
ईरानी सरकारी मीडिया ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य इजरायल की न्यूक्लियर रिसर्च फैसिलिटी (शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर) थी. यह केंद्र डिमोना से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसे इजरायल के गुप्त परमाणु कार्यक्रम का मुख्य आधार माना जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान ने यह हमला अमेरिका और इजरायल द्वारा उसके परमाणु केंद्रों पर किए गए हमलों के प्रतिशोध के रूप में किया है.
इस भीषण हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और आईडीएफ (IDF) प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने संकल्प लिया कि इजरायल अपने दुश्मनों के खिलाफ सभी मोर्चों पर मजबूती से लड़ना जारी रखेगा. फिलहाल, बीर्शेबा के सोरोका मेडिकल सेंटर में घायलों का इलाज चल रहा है और अराद में क्षतिग्रस्त इमारतों से मलबा हटाने का काम जारी है.
IANS/Hindi Post Dot In
इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर
