इतना सस्ता हो गया iPhone 15….!, लगभग 20 हजार रूपए गिरे दाम, इस प्लेफॉर्म पर चल रहा खास ऑफर

iphone-gcce0c4ae2_640

सांकेतिक तस्वीर | Pixabay

The Hindi Post

इतना सस्ता हो गया iPhone 15….!, लगभग 20 हजार रूपए गिरे दाम, इस प्लेफॉर्म पर चल रहा खास ऑफर

 

अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. Amazon पर Apple iPhone 15 की कीमत में भारी कटौती देखने को मिल रही है. iPhone 15 अब अपने लॉन्च प्राइस से करीब ₹20 हजार सस्ता हो गया है.

Apple iPhone 15 की शुरुआती कीमत ₹69,900 थी लेकिन Amazon पर यह स्मार्टफोन फिलहाल ₹50,990 में उपलब्ध है. यह कीमत iPhone 15 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. कुछ कलर ऑप्शन में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होकर करीब ₹52,990 तक जा सकती है.

इसके अलावा, Amazon पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त छूट या कैशबैक का फायदा मिल सकता है जिससे फोन और सस्ता पड़ सकता है.

बात अगर इसके फीचर्स की करें तो iPhone 15 में 6.1-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है. फोन में A16 Bionic प्रोसेसर मिलता है जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देता है. कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

त्योहारों और साल के अंत की सेल के चलते iPhone 15 पर यह डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे में जो लोग कम कीमत में नया iPhone खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!