एमबीए छात्रा की रूह कंपा देने वाली हत्या: शक में कातिल बना बॉयफ्रेंड, लाश के साथ कई बार किया रेप

Crime (1)

सांकेतिक तस्वीर : फोटो क्रेडिट: (आईएएनएस/IANS)

The Hindi Post

पहले मैगी खिलाई फिर 18 बार चाकू से गोदा; लाश के साथ बार-बार किया रेप और मोबाइल में घिनौना वीडियो बनाकर सभी को भेजा…..

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने एक ऐसी खौफनाक दास्तां उजागर की है जिसने रूह कंपा दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने न केवल अपनी प्रेमिका की जान ली, बल्कि हत्या के बाद शव के साथ दुष्कर्म (नेक्रोफिलिया) जैसी घिनौनी हरकत भी की.

हत्या के बाद शव के साथ दरिंदगी
इंदौर के द्वारकापुरी इलाके से 10 फरवरी को (किराए के कमरे से) एमबीए छात्रा का शव बरामद हुआ था. यह कमरा लड़की के बॉयफ्रेंड ने किराए पर ले रखा था. छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी. पुलिस उसे ढूंढ रही थी.

मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपी पीयूष धामनोदिया तक जा पहुंची. वह (पीयूष) मृतका का बॉयफ्रेंड होने के साथ-साथ उसका क्लासमेट (सहपाठी) भी था. इंदौर पुलिस ने आरोपी को 14 फरवरी को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने मीडिया को बताया कि पूछताछ में पीयूष ने कबूल किया कि उसने पहले छात्रा के हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूसा और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

आरोपी की हैवानियत यहीं नहीं रुकी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह कमरे से बाहर गया, बीयर खरीदी और वापस लौटकर शव के पास बैठकर उसे पी. आरोप है कि उसने मृतका के शव के साथ यौन शोषण किया और फिर उसके सीने पर चाकू से वार कर वहां से फरार हो गया.

शक और सनक की कहानी
मंदसौर का रहने वाला पीयूष एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है. वह मृतका के साथ रिलेशनशिप में था लेकिन उसे शक था कि छात्रा किसी अन्य युवक के संपर्क में है. 10 फरवरी को वह उसे कथित तौर पर अपने फ्लैट पर ले गया जहां विवाद होने पर उसने कथित तौर पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया.

मुंबई में ‘आत्मा’ बुलाने का ढोंग
हत्या के बाद आरोपी मुंबई के पनवेल के पास एक सुनसान इलाके में छुप गया. वहां उसने अगरबत्ती जलाई और ऑनलाइन वीडियो देखकर छात्रा की आत्मा को बुलाने का प्रयास किया. वह अंधेरे में कथित तौर पर बड़बड़ाते हुए माफी मांग रहा था और दावा कर रहा था कि वह मृतका की आत्मा से बात करना चाहता है. उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

मानसिक स्थिति और पुलिसिया कार्रवाई
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, द्वारकापुरी थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी का व्यवहार काफी अजीब रहा. उसने पुलिस से कोरा कागज मांगा और उस पर लिखा कि उसने बहुत बड़ा गुनाह किया है और वह मरना चाहता है. वह बार-बार पुलिस अधिकारियों से मृतका से मिलवाने की जिद कर रहा था. जांच में सामने आया कि वह काफी समय से इंटरनेट पर तंत्र-मंत्र और आत्महत्या के तरीकों के बारे में सर्च कर रहा था।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसमें दोनों (मृतका और पीयूष) कमरे में एक साथ प्रवेश करते दिख रहे हैं, लेकिन बाद में आरोपी अकेला बैग लेकर बाहर निकलता नजर आता है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!