टेक ऑफ के बाद नहीं उड़ सकी फ्लाइट, डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे सवार…..
File Photo | IANS
टेक ऑफ के बाद नहीं उड़ सकी फ्लाइट, डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे सवार…..
इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान जिसको लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी टेक ऑफ नहीं कर पाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में सपा सांसद डिंपल यादव समेत कुल 151 यात्री सवार थे.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे घटी.
इस फ्लाइट को लखनऊ से दिल्ली जाना था. पायलट की सूझ-बूझ से हादसा होने से बच गया. यह फ्लाइट रनवे के अंतिम छोर पर जाकर रुकी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोका था. इस कारण विमान रनवे के बाहर नहीं निकला. विमान में सवार सभी 151 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया था. इसके बाद एक अन्य विमान से यात्रियों को दिल्ली भेज दिया गया.
Hindi Post Web Desk
