चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक स्पेसक्राफ्ट से हुआ अलग

Chandrayaan 3

Image Credit: ISRO

The Hindi Post

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान से अलग हो गया है. लैंडर और रोवर के 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद है.

विक्रम लैंडर को अब चांद की सतह पर उतरने के लिए आखिरी 100 किलोमीटर की यात्रा खुद करनी है.

इससे पहले, ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि विक्रम चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने में सक्षम होगा, भले ही उसके सभी सेंसर और दो इंजन काम करना बंद कर दे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!