भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया, UAE से केरल लौटे शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)
भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हो गई है. मंकीपॉक्स का पहला पुष्ट मामला केरल से सामने आया है. मंकीपॉक्स का यह मामला केरल के कोल्लम में रिकॉर्ड किया गया.
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि, “मरीज UAE से लौटा है. वह 12 जुलाई को तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट पहुंचा था.”
उन्होंने कहा कि मरीज की स्थिति अभी ठीक है. उन्होंने कहा कि WHO और ICMR द्वारा जारी दिशानिर्देशों से अनुसार कदम उठाए जा रहे है.
उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि मरीज के माता-पिता का भी परीक्षण किया जाएगा.
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि विदेश से लौटे व्यक्ति में मंकी पॉक्स के लक्षण दिखने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
