भारत में पहली बार आईवीएफ (IVF) तकनीक से भैंस के बछड़े का जन्म हुआ, सामने आई तस्वीर

IVF Calf

Photo: Twitter@Min_FAHD

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत में पहली बार इन-व्रिटो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गुजरात के सोमनाथ जिले के एक निजी फार्म में ‘बन्नी’ नाम की एक भैंस के बछड़े का जन्म हुआ। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि देश का पहला आईवीएफ भैंस का बछड़ा छह बन्नी आईवीएफ गर्भधारण से पैदा हुआ।

मंत्रालय कृत्रिम गभार्धान विधियों जैसे आईवीएफ के माध्यम से पशुधन प्रजनन के लिए एक योजना चलाता है, जहां प्रशिक्षित तकनीशियन भैंस पर तकनीक का प्रयोग करते हैं।

इस पहले बछड़े का जन्म सुशीला एग्रो फार्म के विनय वाला के खेत में हुआ।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!