अमेरिका में भारतवंशी महिला कैंसर शोधकर्ता की हत्या

image (11) (1)

Photo Credit: GoFundMe.Com

The Hindi Post

न्यूयार्क | अमेरिका के टेक्सास में एक भारतीय महिला कैंसर शोधकर्ता की उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह जॉगिंग कर रही थीं। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि 43 वर्षीय सरमिष्ठा सेन की शनिवार सुबह प्लानो के डलास उपनगर के एक पार्क में हत्या कर दी गई।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास हुई चोरी की जांच के दौरान इस आदमी को गिरफ्तार किया गया।

डलास फॉक्स टीवी ने गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान बकरी मोनसरीफ के रूप में की है, जो स्टेशन द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर से श्वेत नहीं दिख रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि उस पर अभी केवल चोरी का आरोप है लेकिन उसकी जमानत राशि दस लाख डालर निर्धारित की गई है।

टीवी स्टेशन ने प्लानो पुलिस अधिकारी डेविड टायली के हवाले से कहा, “हमारे पास संदेह के कारण हैं, लेकिन हमारे पास सबूत होना चाहिए और यही वे अभी देख रहे हैं। इस बात का प्रमाण प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह व्यक्ति मौत के लिए जिम्मेदार है या नहीं।”

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दो बेटों की मां की हत्या से प्लानो में शोक फैल गया है। स्थानीय लोगों ने उस स्थान पर प्रार्थनाएं की हैं जहां सुष्मिता का शव मिला।

लोगों ने उनकी तस्वीर के साथ संवेदना जताते हुए पोस्टर लगाए, इसके चारों ओर दर्जनों जॉगिंग के जूते रखकर उन्हें प्रतीकात्मक रूप से श्रद्धांजलि दी जो नियमित रूप से जॉगिंग करती थीं और जिसे करने के दौरान ही उनकी हत्या कर दी गई।

उनके भाई सुमित सेन ने डलास फॉक्स टीवी से कहा, “यह मुझे प्रेरित करता है। वह मेरे लिए एक प्रेरणा थीं। इस तरह के समर्थन के लिए समुदाय का आभारी हूं। उनका जीवन उद्देश्य से भरा जीवन है और यह खत्म नहीं हुआ है। उनकी आत्मा जीवित है।”

सेन एक फार्मासिस्ट थीं जिन्होंने मोलेक्यूलर बॉयलोजी का अध्ययन किया था। उन्होंने एक शोधकर्ता के रूप में टेक्सास विश्वविद्यालय में कैंसर रोगियों के साथ काम किया था।

स्थानीय एनबीसी टीवी ने कहा कि उनकी एक दोस्त ने बताया, वह एक प्रतिभाशाली गायिका थीं जो समुदाय के साथ जुड़ी हुई थीं।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!