अरुणाचल प्रदेश: भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प

India China Flag

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन की सेनाओं के बीच टकराव की खबर है. ऐसी खबर है कि इस घटना में दोनों देशों के जवान घायल हुए है.

यह घटना अरुणाचल के तवांग सेक्टर में 9 दिसंबर, 2022 को हुई है.

समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि चीनी सेना अरुणाचल के तवांग में LAC (भारत और चीन के बीच सीमा) के करीब तक आ गई थी. इसका भारतीय सेना से जोरदार विरोध किया. इस कारण से दोनों सेनाओं के बीच झड़प हो गई और कुछ जवानों (दोनों पक्ष के) को हलकी चोटें भी आई है.

इसके बाद, दोनों सेनाएँ, LAC से पीछे हट गई.

इंडियन आर्मी के कमांडर और उनके चीनी समकक्ष ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फ्लैग मीटिंग की ताकि शांति बहाल की जा सके.


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!