अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के हमलों पर भारत ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

Randheer Jaiswal 03 (1)

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के हमलों पर भारत ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

 

नई दिल्ली | एक तरफ पश्चिम एशिया में भीषण तनाव जारी है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी संघर्ष का दौर चल रहा है. पाकिस्तान अफगानिस्तान के नागरिक इलाकों पर भी हमले कर रहा है. पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर भारत के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दोनों देशों के बीच जारी तनाव को लेकर कहा, “पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक की भारत निंदा करता है. इन हमलों में कई आम लोगों की मौत हो गई और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया. यह पाकिस्तान द्वारा किया गया एक और हमला है जो यह दर्शाता है कि वह एक स्वतंत्र और संप्रभु अफगानिस्तान के विचार को स्वीकार करने के लिए कतई तैयार नहीं है. भारत इस बात को दोहराता है कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूर्ण सम्मान किया जाना चाहिए.”

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि उसने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में (पाकिस्तानी) सैन्य केंद्रों और प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए. ये हमले गुरुवार रात को पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए थे.

काबुल की ओर से जारी बयान के अनुसार, हमले में कोहाट का सैन्य किला और डूरंड लाइन के पास युद्ध कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया था.

बयान में बताया गया था कि इन हमलों के परिणामस्वरूप किले के सैन्य प्रतिष्ठान, कमांड सेंटर, गोदाम और सैनिकों के आवास नष्ट हो गए और भारी क्षति हुई.

 

अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा


The Hindi Post
error: Content is protected !!