एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नहीं ली ट्रॉफी, इसकी यह वजह आई सामने, VIDEO

India defeats Pakistan in finals of Asia Cup (2) (1)
The Hindi Post

भारतीय टीम ने रविवार (28 सितंबर 2025) की रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. बाद में प्रजेंटेशन सेरेमनी में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने विनर मेडल लेने से भी मना कर दिया. तिलक वर्मा, कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा ने ही ट्रॉफियां ली लेकिन मोहसिन नकवी से नहीं. प्रेजेंटर साइमन डल ने कहा कि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जानकारी दी है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज रात पुरस्कार नहीं लेगी.

फाइनल से पहले ही अटकलें थीं कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है तो खिलाड़ी नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और अपने देश के गृह मंत्री हैं. वह भारत विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं.

भारतीय खिलाड़ियों ने अपना रुख साफ रखा कि जब तक नकवी स्टेज से नहीं उतर जाते तब तक वो स्टेज पर नहीं जाएंगे (ट्रॉफी लेने के लिए). आखिरकार यह फैसला हुआ कि भारतीय टीम अवार्ड (पुरस्कार) नहीं लेगी.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!