पहलगाम हमले में पति को खोने वाली ऐशान्यां द्विवेदी ने BCCI को लगाई लताड़, बोलीं, “यह मैच 26 परिवारों के मुंह पर तमाचा, मैच के बाद……”
पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने भारत पाक मैच पर नाराजगी जताई है / (फाइल क्रेडिट : आईएएनएस)
पहलगाम हमले में पति को खोने वाली ऐशान्यां द्विवेदी ने BCCI को लगाई लताड़, बोलीं, “यह मैच 26 परिवारों के मुंह पर तमाचा, मैच के बाद……”
रविवार (14 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला होना है. इस मैच को लेकर लोग दो धड़ों में बंटे हुए हैं. बड़ी संख्या में लोग यह कह रहे हैं कि इस मैच का बायकॉट करना चाहिए.
पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्यां की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि इस मैच के बाद पाकिस्तान के पास फिर से पैसा होगा. वह फिर से मजबूती से खड़ा होगा और जो जगहें ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुई थीं, वो उन्हें फिर से बसाएगा.
उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में आगे कहा, “सबसे बड़ी चीज यह होगी कि यह तमाचा होगा, उन 26 लोगों की फैमिली (पहलगाम में जो लोग मारे गए) पर, जो पाकिस्तान देगा. पाकिस्तान इसके बाद फिर आतंकवाद करेगा.”
उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बस की बात नहीं है कि हम पाकिस्तान का बहिष्कार करें और उनके खिलाफ मैच न खेलें. अगर ऐसा होता तो बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान मैच की अनुमति नहीं देता. अगर हम बदलाव लाना चाहते थे तो हमें एशिया कप में हिस्सा ही नहीं लेना चाहिए था. आज बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेटर देश की बात सोच भी नहीं रहे. मैं उनसे पीड़ितों को सम्मान देने की उम्मीद नहीं करती.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मिलकर सुधरने वाला नहीं हैं. वो फिर से आतंकी हमले करेगा. उन्होंने कहा कि यह जनता समझ पा रही है कि आज हमारे परिवार से कोई गया है तो कल उनके परिवार से कोई जाएगा लेकिन यह बीसीसीआई नहीं समझ रही. इसलिए देश के लोग मेरे साथ खड़े हैं. लोग इंडिया पाकिस्तान मैच बायकॉट की बात कर रहे है. पाकिस्तान में आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं है.
Hindi Post Web Desk
