राफेल का भारतीय वायु सेना में शामिल होना दुश्मनों को कड़ा जवाब: राजनाथ सिंह

Rafale RMO Twitter

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

अंबाला | लड़ाकू विमान राफेल को गुरुवार को भारतीय वायुसेना के बेड़े में औपचारिक रुप से शामिल कर लिया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का वायु सेना के बेड़े में शामिल होना उन देशों को कड़ा संदेश है जो भारत की संप्रभुता पर नजर लगाए बैठे हैं।

अंबाला एयरबेस पर एक भव्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच प्रगाढ़ संबंध को दिखाता है।

बता दें कि राफेल को भारत की रक्षा में मील का पत्थर माना जा रहा है। राफेल वायु सेना की 17वीं स्क्वाड्रन में शामिल हो रहा है।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!