सीसीटीवी में कैद हुई महिला से अश्लील हरकत, बेटी के सामने KISS करके भागा बाइक सवार
यूपी सरकार और पुलिस महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लाख दावे करे लेकिन शोहदे अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं है. राह चलती महिलाएं-युवतियां हों या फिर पार्क. हर जगह शोहदे उनसे छेड़खानी करते दिख जाते हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ से भी सामने आया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में एक बुर्का पहने महिला के साथ स्कूटी सवार युवक ने अश्लील हरकत कर डाली. महिला अपने छोट-छोटे बच्चों के साथ गली से निकल रही थी. इसी दौरान सामने से आए स्कूटी सवार ने महिला को किस किया और भाग गया. महिला चिल्लाती रह गई. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब वायरल है. वीडियो 20 मई का बताया जा रहा है. देर शाम आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूरा मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर इलाके की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल में बुर्का पहने एक महिला अपनी बेटी और बेटे के साथ आती दिख रही है. इसी दौरान मोड़ पर एक स्कूटी सवार युवक आता है और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगता है. इतना ही नहीं स्कूटी सवार गलत तरीके से महिला को छूने का भी प्रयास करता है. जब तक महिला कुछ समझ पाती वह किस करके भाग जाता है. इसके बाद गुस्साई महिला स्कूटी सवार को गालियां देती है, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका होता है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई.
मेरठ: सड़क पर चलती महिला को जबरन Kiss कर भागा आरोपी CCTV में कैद हुआ था।
पुलिस ने आरोपी सुहेल को गिरफ्तार किया — अब हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है।
लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने दबोचा।#Meerut pic.twitter.com/Rm1XmO64Te— प्रवीण चौहान 🚩 40k (@YamrajFromHell) May 26, 2025
पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी. आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है. सोशल मीडिया से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके.
