प्रेमी के प्यार में हत्यारिन बन गई पत्नी, पति के कत्ल का निकाला खौफनाक तरीका, कान में डाली यह चीज और फिर.…
सांकेतिक फोटो: (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
प्रेमी के प्यार में हत्यारिन बन गई पत्नी, पति के कत्ल का निकाला खौफनाक तरीका, कान में डाली यह चीज और फिर.…
मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी द्वारा अपने पतियों की हत्या की वारदातों ने देश को झकझोर कर रख दिया. इन मामलों ने एक व्यक्ति, विश्वास, पवित्र रिश्ते का भी कत्ल किया. अब एक ऐसा ही मामला तेलंगाना से भी सामने आया है.
दरअसल, तेलंगाना के करीमनगर में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी. उसने हत्या करने का तरीका यूट्यूब से निकाला था. अपने पति को मारने के लिए उसने जो पैंतरा आजमाया उसे जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. आइए आपको पूरा प्रकरण बताते हैं…
तेलंगाना के करीमनगर की रहने वाली एक रमादेवी नाम की शादीशुदा महिला राज्य का प्रसिद्ध पकवान सर्वपिंडी बेचती थी. इसी दौरान उसके ठेले पर सर्वपिंडी खरीदने के लिए एक राजैया नाम का शख्स आता था. धीरे-धीरे महिला और राजैया के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया. हालांकि, इस बात की भनक महिला के पति को लग गई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच कई बार क्लेश देखने को मिला. इसके बाद महिला ने अपने पति को मारने की योजना बनाई.
रोज झगड़े से परेशान होकर रमादेवी ने अपने पति संपथ को मारने की योजना बनाई. उसने यूट्यूब पर किसी को जान से मारने का तरीका ढूंढना शुरू किया. इंटरनेट पर सर्च के दौरान उसे एक ऐसा तरीका मिला, जिसको उसने अपनाया. खोजबीन के दौरान युवती ने एक वीडियो में पाया कि कीटनाशक को किसी के कान में डालकर उसकी हत्या आसानी से की जा सकती है. इसी तरीके को महिला ने अपनाया और अपने पति को मौत की नींद सुला दिया.
जानकारी के अनुसार, हत्या वाली रात रमादेवी के कहने पर उसके प्रेमी राजैया ने संपथ को एक शराब पार्टी के लिए बुलाया. जैसे ही संपथ पूरी तरीके से नशे में चला गया, उसके बाद रमादेवी के प्रेमी ने उसके कान में कुछ कीटनाशक डाल दिया. जैसे ही संपथ की मौत हो गई, राजैया ने अपनी प्रेमिका और मृतक की पत्नी को इसकी जानकारी दी.
पत्नी रमादेवी ने पहले पुलिस के सामने अपने पति की गुम होने की शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, रमादेवी का ये दांव काफी उल्टा पड़ गया. रमादेव ने पुलिस से बताया कि उसके पति संपथ का शव मिल गया है. इसके बाद पुलिस को शक हुआ और जांच शुरू की गई. पुलिस की कड़ाई के बाद खुद रमाकुमारी ने पूरा प्लान बता दिया. रमाकुमारी और उसके प्रेमी ने जुर्म कबूल कर लिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
