दोस्तों के साथ हो रही थी शराब पार्टी, उन्ही में से एक ने धारदार हथियार से काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट, बुरी…..
सांकेतिक फोटो: (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
दोस्तों के साथ हो रही थी शराब पार्टी, उन्ही में से एक ने धारदार हथियार से काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट, बुरी…..
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां आपसी झगड़े के दौरान दोस्तों ने धारदार हथियार से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया. गंभीर हालत में उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.
ये पूरा मामला चुर्क गांव का है, पीड़ित युवक ऑटो रिक्शा चालक है. रविवार की रात वो अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था. आरोप है कि पार्टी के दौरान किसी बात पर विवाद इतना भड़क गया कि दोस्तों ने हत्या का प्रयास करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में युवक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कट गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े आए और फौरन जिला अस्पताल भर्ती कराया.
परिजनों का कहना है कि युवक हमेशा से ही शांत स्वभाव का था और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. परिजनों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. डॉक्टरों ने कहा है कि स्थिति गंभीर है. वहीं सोमवार सुबह पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त राजेश और भवानी के साथ नशा किया गया था. नशे में विवाद होने पर दोनों ने उसपर मिलकर हमला कर दिया. इस बयान के आधार पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं. शुरुआत में नशे के कारण युवक कुछ बता नहीं पाया, लेकिन सुबह पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा किया. पुलिस ने आरोपी राजेश और भवानी को हिरासत में ले लिया है.
