विदाई के बाद दुल्हन को भगा ले गया ड्राइवर, देखता रह गया दूल्हा और फिर….

Bride Wedding mehendi-4004297_640 (1)

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

विदाई के बाद दुल्हन को भगा ले गया ड्राइवर, देखता रह गया दूल्हा और फिर….

 

शादी-बारातों में दुल्हन को प्रेमी संग भागने और दुल्हन के बारात न लाने के किस्से तो आपने तमाम सुने होंगे. लेकिन यूपी के फतेहपुर से जो मामला सामने आया है वह बेहद ही अजीबो-गरीब है. यहां शादी के विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची. ससुराल के अंदर कदम रखने से पहले जो रस्मे होती हैं, उन्हें निभाया गया. दूल्हा घर के अंदर चला गया, लेकिन दुल्हन कार में ही बैठी रही. महिला जब दुल्हन को लेने पहुंची तो कार ड्राइवर दुल्हन को लेकर भाग निकला. यह देखकर हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने बाइक से कार का पीछा गया. करीब तीन किलोमीटर के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई कर दी. कार चालक ने ऐसा क्यों कि जब इस मामले की जानकारी हुई तो सभी हैरान रह गए.

दरअसल कार चालक ने गाड़ी का किराया मांगा था, लेकिन उसका किराया नहीं दिया गया. यही वजह थी कि वह विदाई के बाद दुल्हन को लेकर भाग निकला. परिजन और ग्रामीणों ने पीछा कर कार को घेर लिया और चालक को पकड़ पिटाई कर दी. मामला थाने पहुंचा. सुलह समझौते के बाद दुल्हन दूल्हे के साथ विदा हो गई. चालक ने कार का किराया न देने पर वहां से भागने की बात बताई है. हालांकि ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं.

जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र से रविवार रात एक बारात पहुंची. हंसी-खुशी के माहौल में शादी हो गई. सोमवार सुबह विदाई की रस्म हुई. इसके बाद दुल्हा दुल्हन कार में आकर बैठ गए. तभी मंडप की गांठ खोलने वाली रस्म के लिए महिलाओं ने दूल्हे को बुलाया. दूल्हा घर के अंदर चला गया. दुल्हन कार में बैठी रही. इसी बीच कार चालक ने गाड़ी स्टार्ट की और बिना दूल्हे के ही कार को ले जाने लगा. यह देख लोगों में हड़कंप मच गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते कार तेजी से आगे को निकल गई. ग्रामीणों ने शोर मचाया. लोगों ने बाइक से कार का पीछा किया.

करीब तीन किलोमीटर दूर मांझेपुर बाजार में भीड़भाड़ होने के चलते कार को घेर लिया. चालक को गाड़ी से उतार लोगों ने पीटना शुरू कर दिया. सूचना पर पीआरवी भी पहुंच गई. पुलिस चालक को लेकर थाने पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को भी बुलाया. जहां सुलह समझौते के बाद दुल्हन दूल्हे के साथ विदा हो गई. थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि मामले में सभी पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है. चालक ने बताया कि उसका किराया नहीं दे रहे थे. इसलिए वह कार लेकर चला गया था.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!