मिनटों में खरबपति बना शख्स, खाते में आए 2817 करोड़ ! क्या बताया उन्होंने…?

Indian Currency AI Photo ChatGPT Image Oct 26, 2025, 01_27_06 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

मिनटों में खरबपति बना शख्स, खाते में आए 2817 करोड़ ! क्या बताया उन्होंने…?

 

 

मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद नगर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर  किसी को हैरान और उत्साहित कर दिया. नगर के जाने-माने नोटरी वकील और डोंगले पब्लिक स्कूल के संचालक विनोद डोंगले के डिमैट अकाउंट में अचानक 2817 करोड़ रुपये दिखाई देने लगे.

यह घटना शुक्रवार (24 अक्टूबर) की है. जब विनोद डोंगले ने अपने एनजे डिमैट अकाउंट में लॉगिन किया, तो उन्होंने देखा कि उनके  खाते में हर्सिल एग्रो लिमिटेड कंपनी के 1312 शेयर, प्रति शेयर 2 करोड़ 14 लाख 74 हजार रुपए की कीमत पर दर्ज थे. इस तरह  कुल वैल्यू 28 अरब 17 करोड़ 41 लाख 29 हजार 408 रुपए दिख रही थी.

इस मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं स्थानीय लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. फिलहाल इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस बीच  विनोद डांगले ने कहा, मेरे लिए यह एक सपने जैसा था, जो सिर्फ कुछ ही मिनटों के लिए था.

इतनी बड़ी रकम देखकर डोंगले पहले तो विश्वास ही नहीं कर पाए. कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा जैसे उनकी किस्मत ने करवट ले ली हो. लेकिन कुछ ही देर बाद सच्चाई सामने आ गई. यह सब एक टेक्निकल गड़बड़ी (Technical Glitch) का परिणाम था. शेयर की वैल्यू जल्द ही अपने मूल  भाव पर लौट आई.

इस पूरे वाकिए पर विनोद डोंगले ने मुस्कराते हुए कहा, मेरे खाते में 2817 करोड़ रुपये देखना भी एक सपना था, जो आज भले कुछ मिनटों के लिए ही सही, लेकिन पूरा हो गया. इस अनोखी घटना के बाद धामनोद नगर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

इस मामले पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है, लोगों ने कहा ‘भले सपने में ही सही, पर एक दिन के लिए अरबपति तो बन ही गए.’ भले ये रकम कुछ देर की मेहमान थी, लेकिन इस घटना ने  नगरवासियों को हैरानी, हंसी और जिज्ञासा से भर दिया.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!