वेनेजुएला में अमेरिका के घातक हमले में आम नागरिक भी हताहत, सैनिकों समेत इतने लोगों की हुई मौत
फोटो: आईएएनएस
वेनेजुएला में अमेरिका के घातक हमले में आम नागरिक भी हताहत, सैनिकों समेत इतने लोगों की हुई मौत
न्यूयॉर्क | अमेरिकी हमले के कारण वेनेज़ुएला हिल गया है. इस घातक हमले में वेनेजुएला के कई नागरिक और सैनिक मारे गए है. इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से दी है.
सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से बताया कि शनिवार सुबह हुए हमले में आम लोगों और सैनिकों समेत कम से कम 40 लोग मारे गए है.
वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शनिवार को कहा कि निकोलस मादुरो ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं. रोड्रिगेज ने शनिवार दोपहर को वहां के एक सरकारी टेलीविजन स्टेशन पर लाइव स्पीच के दौरान कहा कि वेनेजुएला कभी भी किसी देश की कॉलोनी नहीं बनेगा.
गृह, विदेश मामलों के मंत्रियों और दूसरे अधिकारियों के साथ, रोड्रिगेज ने मांग की है कि अमेरिका मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करे. इसके साथ ही उन्होंने वेनेजुएला के लोगों से शांति बनाए रखने, मिलकर चुनौतियों का सामना करने और देश की आजादी की रक्षा करने की अपील की.
रोड्रिगेज ने कहा कि वेनेजुएला अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश कभी किसी अन्य देश की कॉलोनी या किसी एम्पायर का गुलाम नहीं बनेगा.
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि रोड्रिगेज ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है.
बता दे कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई की गई है उससे पूरी दुनिया बहुत हैरान है. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने संप्रभु देश के खिलाफ जबरदस्ती और उसके राष्ट्रपति के खिलाफ एक्शन की कड़ी निंदा की है.
IANS
