इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तानी सेना मुख्यालय और लाहौर कोर कमांडर के घर पर धावा बोला

Protest In Pakistan after arrest of Imran Khan (1)
The Hindi Post

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद, उनके समर्थक लाहौर कैंट स्थित कॉर्प्स कमांडर्स हाउस में घुस गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को कॉर्प्स कमांडर्स हाउस में घुसते हुए देखा जा सकता है.

एक प्रदर्शनकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है… “कहा था इमरान खान को ना छेड़ना.”

इमरान के समर्थक सेना मुख्यालय के बाहर भी जमा हो गए और उन्होंने परिसर में घुसने से पहले पथराव किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!