अगले 24 घंटे के लिए IMD का मॉनसून अलर्ट, देश के इन 16 राज्यों में आंधी के साथ होगी भारी बारिश, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Rains Weather (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

अगले 24 घंटे के लिए IMD का मॉनसून अलर्ट, देश के इन 16 राज्यों में आंधी के साथ होगी भारी बारिश, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान कम से कम 16 राज्यों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, सौराष्ट्र-कच्छ, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. वहीं, मुंबई में भी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है.

दिल्ली-एनसीआर में भी 6 जुलाई को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 6 से 10 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों को भी पूरी तरह कवर कर सकता है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!