छत से कूद गया आईआईटी छात्र, हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

DEAD BODY

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

छत से कूद गया आईआईटी छात्र, हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस…

 

मुंबई | देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक – आईआईटी बॉम्बे से बड़ी खबर सामने आई है. यहां के 26 वर्षीय छात्र रोहित सिन्हा ने शुक्रवार रात को आत्महत्या कर ली. छात्र ने संस्थान के हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर जान दे दी. यह घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, रोहित सिन्हा चौथे वर्ष का छात्र था और मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था. छत से कूद जाने के तुरंत बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पवई पुलिस ने बताया कि घटना के समय एक अन्य छात्र भी छत पर मौजूद था जो मोबाइल पर बात कर रहा था. इसी दौरान रोहित ने अचानक छलांग लगा दी. यह सब इतनी तेजी से हुआ कि इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता रोहित नीचे गिर चुका था.

पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया. सुसाइड नोट की बरामदगी नहीं हुई है और न ही अब तक किसी स्पष्ट कारण का पता चल पाया है. फिलहाल पुलिस रोहित के दोस्तों, क्लासमेट्स और हॉस्टल मेट्स से पूछताछ कर रही है.

आईआईटी बॉम्बे प्रशासन की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!