लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आए फिरौती या रंगदारी मांगने का कॉल तो डायल करे “हेल्पलाइन नंबर”, क्षत्रिय करणी सेना ने किया जारी
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)
बीते दिनों क्षत्रिय करणी सेना के प्रमुख ने एलान किया था कि जो लॉरेंस बिश्नोई को मारेगा उसको 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार और 111 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके बाद लॉरेंस के भाई अनमोल पर भी इनाम का एलान किया गया था. साथ ही गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण पर भी पुरस्कार की राशि का एलान क्षत्रिय करणी सेना द्वारा किया गया था.
क्षत्रिय करणी सेना के प्रमुख राज शेखावत ने राजपूत करणी सेना के नेता सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या का बदला लेने के लिए इस इनाम का ऐलान किया था. शेखावत का कहना है कि लॉरेंस गैंग ने ही गोगामेड़ी की हत्या की है.
सोमवार (18 नवंबर) को राज शेखावत ने एक और ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उनका संगठन अब उन सभी लोगों की रक्षा करेगा जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से फिरौती या रंगदारी मांगते हुए धमकी मिल रही है.
जय क्षात्र धर्म – धर्मों रक्षति रक्षितः
अब रंगदारी/फिरौती/खंडनी को विराम – सहायता संपर्क नंबर 7567681111 – लॉरेंस गैंग के गुर्गों द्वारा भारत के किसी भी नागरिक से रंगदारी/फिरौती/खंडनी की मांग की जाती है तो आप तुरंत हमें दिए हुए नंबरों पर संपर्क करे, ताकि हम इन गुर्गो को मुँहतोड़… pic.twitter.com/C2IFIc02Yz— Dr. Raj Shekhawat (@IAMRAJSHEKHAWAT) November 18, 2024
शेखावत ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. क्षत्रिय करणी सेना का कहना है कि किसी को लॉरेंस गैंग से डरने की जरूरत नहीं है. धमकी मिलने पर बस उनके दिए हेल्पलाइन नंबर को डायल करके सूचना देनी है.
राज शेखावत ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों द्वारा भारत के किसी भी नागरिक से रगंदारी या फिरौती की मांग की जाती है तो वह व्यक्ति क्षत्रिय करणी सेना से तुरंत संपर्क करे. फोन नबंर 7567681111 पर कॉल करके सूचना दी जा सकती है. इन गुर्गों का हिसाब हम करेंगे, जवाब भी हम देंगे और आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम लेंगे.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
