“अगर मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी गई तो हम भी मंदिरों के सामने बैठकर कुरान का पाठ करेंगे”: सपा नेत्री

Rubina Khan Aligarh (1)

रुबीना खानम (फाइल फोटो)

The Hindi Post

अलीगढ़ | लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में सपा भी कूद गई है। यूपी के अलीगढ़ में सपा की महिला नेता रूबीना खानम ने धमकी देते हुए कहा कि मुस्लिमों को छेड़ने की कोशिश न की जाए। अगर मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी गई तो हम भी मंदिरों के सामने बैठकर कुरान का पाठ करेंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इन पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सपा महानगर अध्यक्ष रूबीना ने कहा कि मस्जिदों और मंदिरों पर बहुत पहले से लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। रमजान के पवित्र महीने में हमें अपनी धार्मिक गतिविधियां करने दें। जिस तरह से उसमें अड़ंगा लगाया जा रहा है वह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबिना खानम ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदूवादियों ने अगर मुस्लिम धर्म को टारगेट कर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने की कोशिश की तो सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन करेंगी। कहा कि आराजकतत्व कहते हैं कि लाउडस्पीकर उतार दें नहीं तो हम हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।

रुबीना ने कहा कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का काम किया गया तो मंदिरों के सामने सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं कुरान बैठकर पढ़ेंगी। हम ये काम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। हमारा आचरण आप जैसा नहीं है। आपको समझाना चाहती हूं कि अपने धर्म का पालन करें। सबकी आस्था का सम्मान करें।

रुबीना खानम ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में आप अड़ंगा लगा रहे हैं। हम हमेशा से ही धर्म के काम करते आ रहे हैं। हमेशा से ही मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगे हैं। इसलिए आप अपने धर्म का पालन करो और हमे अपने धर्म का करने दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्राधिकारी स्वेताभ पाण्डेय ने कहा कि एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक समुदाय विशेष को लेकर आपत्ति जनक टिप्पणी की गई है। जिस पर अभियोग दर्ज किया गया। सारे साक्ष्य संकलित कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

गौरतलब है कि अलीगढ़ में हिंदूवादी संगठनों ने 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया है। इससे पहले वाराणसी में भी अजान के समय लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पाठ की धमकी दी गई थी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!