भारत में खेलने से इनकार पड़ा भारी, बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, इस देश को मिली एंट्री
भारत में खेलने से इनकार पड़ा भारी, बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, इस देश को मिली एंट्री
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर करने और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. आईसीसी ने पत्र के जरिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इस फैसले की जानकारी दी है.
स्कॉटलैंड को ग्रुप C में रखा गया है जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली से होगा.
दरअसल, पिछले तीन हफ्तों से आईसीसी और बांग्लादेश के बीच विवाद चल रहा था. बांग्लादेश ने भारत में वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार करते हुए मांग की थी कि उसके मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में कराए जाएं. बांग्लादेश ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया था लेकिन एक स्वतंत्र सुरक्षा आकलन में खतरे का स्तर ‘कम से मध्यम’ बताया गया.
आईसीसी बोर्ड की वोटिंग में 14-2 के बहुमत से यह तय हुआ कि बांग्लादेश को भारत में ही मैच खेलने होंगे. जब बांग्लादेश अपनी मांग पर अड़ा रहा तो आईसीसी ने उसे टूर्नामेंट से हटा दिया.
इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल नीलामी के बाद हुई, जब मुस्तफिजुर रहमान के चयन को लेकर विरोध हुआ और बाद में बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल से रिलीज कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप बहिष्कार की चेतावनी दी थी.
Hindi Post Dot In
