पाकिस्तान में गलती से ब्रह्मोस मिसाइल दागने वाले भारतीय वायु सेना के तीन अधिकारियों को किया गया बर्खास्त

Brahmos IANS

फाइल इमेज/आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी क्षेत्र में गलती से ब्रह्मोस मिसाइल दागने के आरोप में तीन अधिकारियों को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया।

भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा, “ब्रह्मोस मिसाइल को 09 मार्च 2022 को गलती से दाग दिया गया था। घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने सहित मामले में तथ्यों को स्थापित करने के लिए गठित एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) ने पाया कि स्थापित मानकों से इतर मानक का प्रयोग करने से मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग हुई। इसमें तीन अधिकारी दोषी पाए गए है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान में कहा गया है, “इन तीन अधिकारियों को मुख्य रूप से घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। 23 अगस्त को अधिकारियों को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं।”

घटना इसी साल 9 मार्च की बताई गई है। यह बताया गया है कि ‘नियमित रखरखाव और निरीक्षण’ के दौरान, एक ब्रह्मोस मिसाइल को गलती से मियां चन्नू शहर के आसपास पाकिस्तान के क्षेत्र में लॉन्च कर दिया गया था।

पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक 10 मार्च को मिसाइल ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में 3 मिनट 46 सेकेंड तक उड़ान भरी थी।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!