‘जो यात्री गए हमारे, उनको सलाम करता हूं…’ चंद्रयान-3 पर मंत्री जी का “गजब” बयान

Ashok Chandana (1)
The Hindi Post

चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग हो चुकी है. देशवासी गर्व से भर गए है. हमारे वैज्ञानिकों की भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है.

देश-दुनिया की हस्तियां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों को बधाइयां और शुभकामनाएं दे रही हैं. ऐसे में राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने अजीबोगरीब बयान दिया है.

उन्होंने कहा, “हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई तो जो यात्री गए हुए हमारे उनको सलाम करता हूं. हमारा देश एक कदम और साइंस और स्पेस में आगे बढ़ा, उसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं.”

अशोक चांदना इस बात से अंजान दिखे कि चंद्रयान-3 भारत का तीसरा मानवरहित मिशन था.

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!