मुझसे गलती हो गई, मैं माफी भी मांगूंगा : श्रीकांत त्यागी

Shrikant Tyagi 10 (1)

श्रीकांत त्यागी (आईएएनएस)

The Hindi Post

नोएडा | नोएडा पुलिस ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया था. उसको मंगलवार शाम को अदालत में पेश किया था जिसके बाद उसे देर रात जेल भेज दिया गया।

श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। त्यागी को लुकसर जेल के विशेष सुरक्षा कक्ष के अंदर रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से श्रीकांत त्यागी को विशेष सुरक्षा कक्ष के अंदर अकेले रखा जाएगा। श्रीकांत त्यागी ने जमानत के लिए याचिका लगाई लेकिन कोर्ट ने उसकी अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब श्रीकांत त्यागी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उसको यह कहता हुआ सुना जा सकता है, “मुझसे गलती हो गई। अफसोस है, एग्रेसिव हो गया था। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। मैं अपनी गलती के लिए माफी मांग लूंगा और मुझे बहुत ज्यादा पछतावा है।”

वीडियो में श्रीकांत यह भी बता रहा है कि किस तरीके से ये विवाद शुरू हुआ। उसने बताया कि उसके घर के सामने की ग्रीन बेल्ट, जिसका पूरी प्रॉपर्टी का 5 परसेंट अतिरिक्त पैसे देकर मिलता है, उसी को वह और अच्छी तरीके से ग्रीन एरिया में बदल रहा था, जिसके बाद यह विवाद हुआ।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!