प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बोला भारतीय बॉक्सर, “…मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है”, क्या है यह मामला ?

narendra berwal and pm modi (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बोला भारतीय बॉक्सर, “…मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है”, क्या है यह मामला ?

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने दिल्ली स्थित आवास पर ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की और देश का मान बढ़ाने के लिए उनके योगदान की सराहना की. इस दौरान भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल द्वारा सुनाया गया एक पुराना किस्सा सुनकर प्रधानमंत्री और वहां मौजूद एथलीट ठहाके लगाने लगे.

ग्लासगो में सिल्वर मेडल जीतने वाले नरेंद्र बेरवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया, “2015 के वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में मेरी पहली फाइट एक पाकिस्तानी बॉक्सर से थी. मुकाबले में जीत के बाद हम दोनों चोटिल होकर अस्पताल में टांके लगवाने गए. तब उसने मुझसे कहा— भाईजान, आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र राणा है और आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी है, मुझे तो ‘नरेंद्र’ नाम से ही नफरत हो गई है.”

यह किस्सा सुन कर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन

कुल पदक: भारत 39 मेडल (13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज) जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.

मुक्केबाजी (बॉक्सिंग): भारत के लिए सबसे सफल खेल रहा, जिसमें 7 गोल्ड सहित कुल 10 मेडल आए. यह CWG इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजी प्रदर्शन है, जिसमें महिला मुक्केबाजों ने 5 स्वर्ण पदक जीते.

जूडो व भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग): जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह के स्वर्ण पदकों की बदौलत भारत ने इतिहास में पहली बार एक ही संस्करण में 2 गोल्ड सहित 4 मेडल जीते. वहीं वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू के स्वर्ण के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक अपने नाम किए.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!