“मैंने पति से सुहागरात के लिए कई बार कहा लेकिन वो…..”, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Indian Bride and Bridegroom AI Photo Deposit Photos (1)
The Hindi Post

“मैंने पति से सुहागरात के लिए कई बार कहा लेकिन वो…..”, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

 

कानपुर (यूपी) की रहने वाली एक युवती ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि 25 अप्रैल 2025 को हमीरपुर के एक युवक के साथ उसकी शादी बड़े धूमधाम से हुई थी जिसमें उसके पिता ने लगभग 38 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन विदाई के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पति के व्यवहार पर संदेह हुआ.

युवती का दावा है कि उसके पति ने सुहागरात मनाने से इनकार कर दिया और लगातार उससे दूरी बनाए रखी. बाद में नोएडा में एक महीने साथ रहने के दौरान भी जब शारीरिक संबंध नहीं बने तो उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है और उसके साथ धोखे से शादी की गई है।

युवती का आरोप है कि जब उसने इस सच्चाई के बारे में अपने ससुर और ताऊ ससुर को बताया तो उन्होंने पहले इलाज का भरोसा दिया लेकिन बाद में इलाज के नाम पर पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी. युवती का आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो उसे और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकियां दी जाने लगीं.

अंततः प्रताड़ना से तंग आकर युवती अपने मायके लौट आई और रावतपुर थाने में मामला दर्ज कराया. थाना प्रभारी कमलेश राय के अनुसार, पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्य जुटाने के लिए एक पुलिस टीम हमीरपुर भेजी जाएगी.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!