हथकड़ी में लड़खड़ाता दिखा वेनेजुएला की सत्ता का चेहरा, पत्नी भी बेहाल, निकोलस मादुरो की यूएस कोर्ट में पेशी का देखें VIDEO

Maudro in US custody brought to Court IANS (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

हथकड़ी में लड़खड़ाता दिखा वेनेजुएला की सत्ता का चेहरा, पत्नी भी बेहाल, निकोलस मादुरो की यूएस कोर्ट में पेशी का देखें VIDEO

 

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया. यहां वह एक कैदी की तरह हथकड़ियों में जकड़े नजर आए. उनकी पेशी का वीडियो सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, मादुरो को सुबह करीब 7:15 बजे एक डिटेंशन सेंटर से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर लाया गया. पहले उन्हें एक मैदान तक ले जाया गया जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए न्यूयॉर्क हार्बर पार कर मैनहट्टन पहुंचाया गया. वहां एक हेलीपोर्ट से उन्हें बख्तरबंद वाहन में बैठाकर अदालत ले जाया गया. इस दौरान मादुरो और उनकी पत्नी दोनों कैदी की ड्रेस में थे और चारों ओर सुरक्षाकर्मियों का सख्त पहरा था.

वीडियो में मादुरो लाल रंग के जूते पहने, हथकड़ी लगाए और कुछ हद तक लड़खड़ाते हुए चलते दिखाई दिए. उनकी पत्नी को सुरक्षाकर्मियों ने पहले अदालत परिसर में दाखिल कराया. उसके बाद मादुरो को लाया गया. पूरे घटनाक्रम को लेकर उनके वकील गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देने की तैयारी में हैं. उनका तर्क है कि एक संप्रभु देश के राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते मादुरो को अभियोजन से छूट मिलनी चाहिए.

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख और सख्त होता दिख रहा है. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने “सही रास्ता” नहीं अपनाया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

गौरतलब है कि शनिवार तड़के अमेरिकी सेना ने विशेष अभियान के तहत मादुरो और उनकी पत्नी को वेनेजुएला के एक सैन्य अड्डे पर स्थित आवास से हिरासत में ले लिया था. पहले उन्हें अमेरिकी युद्धपोत पर रखा गया और फिर अमेरिका लाया गया. मादुरो पर मादक पदार्थों से जुड़े आतंकवाद की साजिश में शामिल होने का गंभीर आरोप है. अब अमेरिकी न्याय प्रणाली के तहत सुनवाई की जा रही है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!