पति के साथ मिलकर पत्नी ने की अपने प्रेमी की हत्या, शव के 6 टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके

crime-scene-gfb26d39d4_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

बिहारशरीफ | बिहार के नालंदा जिले में एक युवक को विवाह के बाद भी अपने पुराने प्यार को नहीं भूलना महंगा पड़ गया. आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने ही अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी और शव को छह टुकड़ों में काटकर अलग-अलग स्थानो पर फेंक दिया.

पुलिस आरोपी पति और पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे एक बोरा बरामद किया जिसमें दो हाथ और दो पैर थे. इसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई.

जांच के क्रम में पता चला कि नांनद गांव निवासी विकास चौधरी (30) की हत्या कर दी गई है. वह गुरुवार से लापता था. पुलिस को दीपनगर के सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से मृतक का धड़ मिला और पटना में नदी से बोरे में बंद विकास का सिर बरामद हुआ.

पुलिस को पता चला प्रेम संबंधो का 

पुलिस को जांच के दौरान प्रेम संबंध का पता चल गया. इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की तह तक जाने में देर नहीं लगी. पुलिस ने तत्काल विकास की विवाहित प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो सबकुछ सामने आ गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था जब उसकी हत्या कर दी गई 

बताया गया कि विकास उससे मिलने ससुराल नूरसराय के बाराखुर्द गांव पहुंचा था. इसकी जानकारी महिला के पति रंजन को हो गई. इसके बाद पति -पत्नी ने मिलकर विकास की हत्या कर दी और शव के 6 टुकड़े करके उन्हें अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया.

दरअसल विवाहित महिला का मायका बिहार के रामचंद्रपुर में है और विकास का उससे वहीं से प्रेम संबंध शुरू हुआ था. इसके बाद विकास की भी शादी हो गई और उसकी प्रेमिका का भी विवाह हो गया, लेकिन प्रेम संबंध बना रहा.

बिहारशरीफ (सदर) डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि आरोपी दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि शव के सभी टुकड़ों को बरामद कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!