चौथे चरण की वोटिंग से पहले कारोबारी के यहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद

Notes (2)
The Hindi Post

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कारोबारी के यहां भारी मात्रा में नकदी मिली है. यह कारोबारी कटे फटे नोट बदलने का कारोबार करते है.

मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव के मद्देनजर पुलिस का सख्त पहरा है. इसी दौरान पुलिस को अशोका गार्डन में एक व्यापारी जिनका की नाम कैलाश खत्री हैं के यहां नकदी होने की सूचना मिली.

इसी आधार पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात खत्री के घर पर दबिश दी तो बड़ी तादाद में नए और पुराने नोटों की गड्डियां बरामद हुई.

पुलिस को साथ में कटे फटे नोट भी मिले हैं. पुलिस को कारोबारी के घर से पांच से लेकर पांच सौ रुपए तक के नोट मिले हैं.

फिलहाल पुलिस की ओर से यह खुलासा नहीं किया गया है कि व्यापारी के यहां से कुल कितनी नकदी बरामद की गई है.

बताया गया कि नोट एक्सजेंच करने के लिए यह व्यापारी 1 लाख के फटे पुराने नोट लेकर बदले में 75 हजार रुपए देते है.

बता दें कि आचार संहिता लागू होने की वजह से कोई व्यक्ति घर में 50 हजार से अधिक कैश नहीं रख सकता.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!