प्रयागराज में अतीक अहमद के ऑफिस में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में कैश और हथियार बरामद

Police raid at Ateek's old office March 21 Tuesday (1) (1)
The Hindi Post

प्रयागराज पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. दरअसल, जेल में बंद माफिया डॉन – अतीक अहमद के पुराने कार्यालय भवन से मंगलवार की शाम भारी मात्रा में नकदी और हथियार बरामद हुए.

प्रयागराज पुलिस ने धूमनगंज क्षेत्र में स्थित अतीक के ऑफिस पर छापा मारा.

पुलिस को ऐसी जानकारी मिली थी कि अतीक के खंडहर हो चुके दफ्तर में उसके लोगों ने नकदी (कैश) और असलहे छुपा रखे है. जानकारी के अनुसार, नकदी और असलहे इसलिए यहां छुपा रखे थे ताकि किसी को शक न हो .

अब जब छापा पड़ा तो इस ऑफिस से भारी मात्रा में कैश मिला है.

पुलिस आयुक्त, प्रयागराज, रमित शर्मा ने मंगलवार शाम को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पांच पिस्टल, पांच तमंचे और एक मैगजीन बरामद हुई है. इसके साथ ही अतीक के दफ्तर से 72 लाख रूपए से अधिक कैश (नकद) मिला है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि यह लोग अतीक के सहयोगी है.

नोटों को गिनने ले लिए मशीन मंगाई गई थी. पुलिस ने इस ऑफिस की तलाशी भी ली.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!