हरियाणा के होटल में थाई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

The Hindi Post

चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार शहर के एक होटल में थाईलैंड की एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। गुरुवार रात हुई इस घटना के संबंध में होटल के मालिक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

लगभग 40 साल उम्र की यह महिला 3 मार्च को दिल्ली आई हुई थीं और इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर यहां से 300 किलोमीटर दूर हिसार में गईं। महिला ने शिकायत की है कि जब होटल का मालिक उनके कमरे में आया, उस वक्त वह नशे में थीं। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने यह भी कहा है कि एक और व्यक्ति ने भी उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि एक शख्स ने उनकी मदद करते हुए उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर आया।

पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी गुलशन, जो होटल का मालिक है, को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!