ऋतिक रोशन ने छुए फैन के पैर, लोगों ने उन्हें सबसे विनम्र सुपरस्टार कहा

Hrithik touches fan's feet, netizens call him 'most humble superstar' (1)
The Hindi Post

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, जो जल्द ही आगामी फिल्म विक्रम वेधा में नजर आएंगे, ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अपने प्रशंसक के पैर छूकर लोगों का दिल जीत लिया।

सेलिब्रिटी पैप विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर ऋतिक के एक फिटनेस कार्यक्रम का वीडियो साझा किया जिसमें उनको सफेद पैंट और टोपी के साथ फ्लोरोसेंट टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। जैसे ही एक फैन मंच पर आया उसने ऋतिक के पैर छू लिए।

इसके जवाब में ऋतिक ने भी प्रशंसक के पैर छू लिए। यह देख कर इंटरनेट यूजर्स आश्चर्यचकित रह गए। ऋतिक के इस हावभाव पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, सो स्वीट ऑफ यू – ऋतिक रोशन।

अभिनेता की प्रशंसा करते हुए, प्रशंसकों ने उन्हें सबसे विनम्र सुपरस्टार कहा।

ऋतिक रोशन विक्रम वेधा के साथ तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जो विजय सेतुपति-आर माधवन की फिल्म की रीमेक है।

मूल तमिल फिल्म का निर्देशन करने वाले निर्देशक जोड़ी पुष्कर-गायत्री ने फिल्म के हिंदी रीमेक का भी निर्देशन किया है। फिल्म में सैफ अली खान भी हैं और यह फिल्म 30 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!