कैसे हुई मॉडल दिव्या पाहुजा के शव की पहचान?, 11 दिनों तक पानी में रहने के कारण शव हो चुका था क्षत-विक्षत

Divya Pahuja (1)
The Hindi Post

बीते दो जनवरी को मॉडल दिव्या पाहुजा का मर्डर कर दिया गया था. इस वारदात को गुरुग्राम के एक होटल में अंजाम दिया गया था.

शनिवार को दिव्या का शव हरियाणा की एक नहर में मिला. पर 11 दिनों तक शव पानी में रहने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका था. शव के सिर से बाल भी गायब हो चुके थे. उसकी पहचान मुश्किल थी. ऐसे में पुलिस के सामने चैलेंज था कि इसको कन्फर्म किया जाए कि यह दिव्या की ही लाश थी.

इसके बाद मृतका की मां को बुलाया गया. उन्होंने शव के पीठ और हाथ पर बने टैटू को देखकर पहचान की. उन्होंने पुलिस को बताया कि यह दिव्या की लाश है. शव का पोस्टमार्टम हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हुआ.

बता दे कि दिव्या का शव फतेहाबाद के टोहना में भाखड़ा नहर में मिला था. दिव्या का शव वारदात के मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह के गुर्गे बलराज गिल की निशानदेही पर मिला.

इस केस में एक अन्य आरोपी रवि बंगा अभी भी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

दिव्या की हत्या 2 जनवरी को गुरुग्राम के होटल सिटी पोइन्ट के कमरा नंबर 111 में की गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!